जीवन पूर्णतया रंगमय होना चाहिए ! प्रत्येक रंग को स्पष्ट दिखना चाहिए और उसका अलग से आनंद लेना चाहिए, और यदि सारे रंगों को यदि मिला दिया जाये तो वह वे सब काले रंग के दिखेंगे |सारे रंग जैसे लाल,पीला,हरा इत्यादि आस पास होना चाहिए और उसी समय उनका आनंद एक साथ लेना चाहिए |
उसी तरह जीवन मे एक व्यक्ति द्वारा निभायी गयी विभिन्न भूमिकाये उसके भीतर शांतिपूर्ण और प्रत्यक्ष रूप से आस्तित्व मे होनी चाहिए | उदाहरण के लिए यदि कोई पिता कार्यालय में भी पिता की भूमिका निभाने लगेगा तो फिर बातों का बिगड़ना निश्चित हैं| हमारे देश में राजनीतिज्ञ कई बार पहले पिता होते हैं, फिर बाद में नेता होते है|
हम जिस किसी भी परिस्थिति मे हो, हमें उसके अनुरूप सफलतापूर्वक उस भूमिका को निभाना चाहिए, फिर जीवन का रंगमय होना तय है |
इस संकल्पना को प्राचीन भारत मे वर्णश्रम कहते थे | इसका अर्थ था हर कोई यदि वह चिकित्सक, अध्यापक, पिता जो कोई भी या जो कुछ भी हो उसे अपनी भूमिका को पूर्ण उत्साह से निभाना चाहिये | किसी भी दो व्यवसाय के मिलाप से हमेशा उचित परिणाम नहीं मिलते है | यदि किसी चिकित्सक को व्यापार करना है तो वह उसे अलग से करना होगा और अपने व्यवसाय से अलग रखना होगा और अपने चिकित्सिक व्यवसाय को व्यापार नहीं बनाना होगा | मन के इन भावों को अलग और भिन्न रखना ही सफल और आनंदमय जीवन का रहस्य है और होली हमें यही सिखाती है|
सारे रंग सफेद रंग से उत्पन्न होते है और यदि उन्हें फिर से मिला दिया जाए तो वह काला रंग बन जाते है | जब आपका मन श्वेत या साफ होता है और चेतना शुद्ध, शांतिपूर्ण,प्रसन्न और ध्यानस्थ होती है, तो फिर विभिन्न रंग और भूमिकाये प्रकट होने लगती है | फिर किसी भी विपरीत परिस्थिति के विरुद्ध हमें हर भूमिका को इमानदारी से निभाने की शक्ति मिलती है |हमें समय समय पर अपनी चेतना की गहन अनुभूति करनी चाहिए |
यदि हम अपने भीतर को देखते हुए हमारे बहारी रंगों या भूमिकयो को निभाएंगे तो सब कुछ निरर्थक प्रतीत होना निश्चित है | इसलिए हर भूमिका को इमानदारी से निभाने के लिए दो भूमिका के मध्य मे गहन विश्राम होना चाहिए | गहन विश्राम पाने मे सबसे बड़ी बाधा इच्छा होती है | इच्छा का अर्थ तनाव है |यहाँ तक छोटी इच्छाये भी बड़ा तनाव उत्पन्न करती है | बडे लक्ष इसकी तुलना में कम परेशानी देते है| कई बार इच्छाये मन को परेशान करती है |
अगर आपको मेरा यह पोस्ट अच्छा लगा तो कृपया Share करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।
नीचे दिये गये बाक्स मे अपने विचार लिखिये ।
इस लेख को पढ़ने के लिये धन्यवाद
Labels: Motivational